होम बाबा विश्वनाथ के दर से महाकाल तक...पीएम मोदी का वाराणसी दौरा इस वजह से है खास
बाबा विश्वनाथ के दर से महाकाल तक...पीएम मोदी का वाराणसी दौरा इस वजह से है खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करने वाले हैं, जहां वह 30 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी इस दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 430 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशिएलिटी सरकारी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान दौरान पीएम मोदी आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को वीडियो लिंक के जरिये हरी झंडी दिखाएंगे।
तीन प्रमुख तीर्थस्थलों- वाराणसी (काशी विश्वनाथ), उज्जैन (महाकालेश्वर) और इंदौर के पास ओंकारेश्वर को जोड़ने वाली यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी। यह सुपरफास्ट वातानुकूलित ट्रेन होगी, जो रातभर में अपना सफर तय करेगी। इसे काशी महाकाल एक्सप्रेस नाम दिया गया है, जो वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी। इस दौरान रास्ते में उज्जैन, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और सुल्तानपुर भी आएंगे।
काशी महाकाल एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन लखनऊ होकर और एक दिन प्रयागराज होकर चलेगी। इस ट्रेन का औपचारिक उद्घाटन 20 फरवरी, 2020 को वाराणसी से किया जाएगा, जिसके बाद इसके नियमित फेरे शुरू होंगे। यह आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तीसरी कॉर्पोरेट यात्री ट्रेन है। इसके अलावे आईआरसीटीसी द्वारा संचालित दो अन्य कॉर्पोरेट ट्रेनें लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।