होम चीन के वुहान में फंसे 20 भारतीयों को निकालने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र
चीन के वुहान में फंसे 20 भारतीयों को निकालने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र
एएनआइ। भाजपा के सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है कि चीन क वुहान में फंसे 20 भारतीयों को बाहर निकाला जाए। पीएम मोदी ने पत्र का गंभीरता से लिया है और उनको आश्वासन दिया है कि वुहान में फंसे भारतीयों को जल्द भारत लाया जाएगा।
गौरतलब है कि चीन का वुहान ही वो शहर है जिसमें सबसे ज्यादा कोरोना वायरस का असर है। कुछ दिनों पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में बताया था कि चीन करीब छह सौ से अधिक भारतीयों को वुहान से भारत लाया गया था। वुहान में फंसे 80 भारतीयों ने वहां से भारत आने से इंकार कर दिया था।
नेशनल हेल्थ कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में कोरोना वायरस से 1,380 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 64,894 में इसके संक्रमण की पुष्टि हुई है। ज्ञात हो कि वुहान ही वह जगह है जहां सबसे पहले कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे और अब भी वहां काफी संख्या में लोग प्रभावित हैं। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 5,090 नए मामले सामने आए जबकि 116 लोगों की मौत हो गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।