होम सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को ब्रिटेन और फ्रांस जाने की दी इजाजत
सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को ब्रिटेन और फ्रांस जाने की दी इजाजत
उच्चतम न्यायालय ने आपराधिक मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई की जांच का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम को टेनिस टूर्नामेन्ट में शामिल होने के लिये इस महीने ब्रिटेन और फ्रांस जाने की शुक्रवार को इजाजत दे दी।
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने कार्ति को 14 से 28 फरवरी तक विदेश यात्रा की इजाजत दी, जिसके लिए पहले लगाई शर्तों का अनुपालन करना होगा। उच्चतम न्यायालय ने इससे पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति को शीर्ष न्यायालय के महासचिव के पास 10 करोड़ रुपये जमा करने के बाद विदेश यात्रा की इजाजत दी थी।
न्यायालय ने उन्हें एक शपथपत्र भी देने का निर्देश दिया था, जिसमें यह वादा किया गया हो कि वह लौटेंगे और जांच में सहयोग करेंगे। कार्ति जिन मामलों का सामना कर रहे हैं, उनमें एक मामला उनके पिता के केंद्रीय वित्त मंत्री रहने के दौरान 305 करोड़ रुपये के विदेशी कोष प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मिली मंजूरी से संबद्ध है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।