होम सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी में शाहीन बाग की महिलाएं

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 14, 2020 07:48 PM

सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी में शाहीन बाग की महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी में शाहीन बाग की महिलाएं

सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने की तैयारी में शाहीन बाग की महिलाएं

शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां सड़क पर रास्ता खुलवाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा। अब इस सुनवाई के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं भी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही हैं। प्रदर्शन में वॉलंटियर की भूमिका निभा रहे सोनू वारसी ने कहा, "जैसे शाहीन बाग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है और शाहीन बाग की तरफ से कोई पार्टी नहीं है। महमूद प्राचा अपने आपको लीगल अथॉरिटी बनाकर पेश कर रहे हैं, जोकि गलत है। न ही उनके पास यहां का वकालतनामा है और न ही अन्य कुछ। यहां जो मुख्य चेहरा है, वो हैं यहां की महिलाएं। हम सुप्रीम कोर्ट में भी महिलाओं को आगे रखेंगे, जिनमें से चुनिंदा दादियां यानी दबंग दादियां होंगी।"

उन्होंने कहा, "शाहीन बाग ने तय किया है कि अब हम अपना लीगल पक्ष सुप्रीम कोर्ट मे रखेंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। जो भी हमारा लीगल पैनल होगा, दादियों के साथ पेश होगा। फिलहाल सभी प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी।"

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)