होम 23 जून से शुरू होगी पवित्र अमरनाथ यात्रा, इस तारीख से होगा रजिस्ट्रेशन
23 जून से शुरू होगी पवित्र अमरनाथ यात्रा, इस तारीख से होगा रजिस्ट्रेशन
पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की तारीख की घोषणा हो गई है. यात्रा की शुरुआत 23 जून से होगी और इसका समापन 3 अगस्त को होगा. यह यात्रा 42 दिनों तक चलेगी. इस दिन रक्षाबंधन भी पड़ रहा है. पिछली बार ये यात्रा 46 दिन तक चली थी.
दिलचस्प बात ये है कि जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद ये पहली अमरनाथ यात्रा है. यात्रा को शुरू करने का फैसला अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की मीटिंग में हुआ. इस मीटिंग की अध्यक्षता उपराज्यपाल जीसी मुर्मू कर रहे थे.
जो लोग यात्रा में शामिल होना चाहते हैं उनका पंजीकरण मार्च से शुरू हो जाएगा. बता दें की बीच में कश्मीर में जारी समस्याओं को देखते हुए कुछ समय के लिए यात्रा पर भी असर पड़ा था. लेकिन अब ये यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।