होम अगले 24 घंटे के दौरान 45-55 Kmph की तेज गति से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अगले 24 घंटे के दौरान 45-55 Kmph की तेज गति से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रात का तापमान अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, पश्चिम मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कोंकण, गोवा, और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से ऊपर रहा। पश्चिम उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।
गुजरात, असम, मेघालय के शेष हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा। विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा और तेलंगाना के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश के बैतूल में सबसे कम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और जम्मू कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान में मौसम शुष्क रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।