होम पुलवामा हमलाः देश ने शहीदों को नमन, पीएम मोदी, सीएम ममता, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
पुलवामा हमलाः देश ने शहीदों को नमन, पीएम मोदी, सीएम ममता, अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पूरे देश ने पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश इन शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'पिछले वर्ष पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि। वे असाधारण लोग थे जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।'
उन्होंने कहा, 'भारत उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा।' भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पिछले वर्ष पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट है।
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा, 'मैं पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे सीआरपीएफ के जवानों को नमन करता हूं। देश हमारे वीर जवानों की शहादत सदैव स्मरण रखेगा।' नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, 'हम सभी एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। अपनी मातृभूमि की सम्प्रभुता और अखंडता के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले हमारे बहादुर जवानों और उनके परिवारों के प्रति भारत हमेशा आभारी रहेगा।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ''2019 में आज के ही दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को याद कर रहा हूं। भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पायेगा।' उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और हम इस बुराई के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने को प्रतिबद्ध हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।