होम भाजपा के लिए दिल्ली दूर, पोस्टर में लिखा पराजय से निराश नहीं होते
भाजपा के लिए दिल्ली दूर, पोस्टर में लिखा पराजय से निराश नहीं होते
नई दिल्ली। दिल्ली जीतने के लिए भाजपा ने इस बार भी जी-जान लगा दी थी। यहां तक कि भाजपा ने दिल्ली फतह करने के लिए अपने करीब 350 सांसदों व नेताओं को मैदान में उतार दिया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खुद गली-गली घूमकर वोट मांगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुझानों में लगभग हर सीट पर आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए दिख रही है। वहीं, दिल्ली भाजपा कार्यालय सूना पड़ा हुआ है और वहां लगा एक पोस्टर इस चुनाव नतीजे को लेकर बहुत कुछ बयां कर रहा है। भाजपा के इस पोस्टर में लिखा है- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से निराश नहीं होते।' इस पोस्टर में गृहमंत्री अमित शाह की फोटो लगी हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।