होम बिहार के बाद दिल्ली ने BJP को दी नसीहत, नहीं चलेगा पाकिस्तान का नारा
बिहार के बाद दिल्ली ने BJP को दी नसीहत, नहीं चलेगा पाकिस्तान का नारा
2014 के लोकसभा चुनावों के बाद से देश में जितने भी चुनाव हुए, उनमें अक्सर बीजेपी नेताओं ने पाकिस्तान को चुनावी मुद्दा बनाया. कई बार तो बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने यहां तक कहा कि अगर अमुक पार्टी जीतेगी तो जश्न पाकिस्तान में मनाया जाएगा. लेकिन, उनकी इस बात को बिहार की जनता पहले ही नकार चुकी थी, क्योंकि बिहार में हिंदू-मुसलमान और भारत-पाकिस्तान फ्लॉप हो गया था.
उसके बाद, जितने भी देश में चुनाव हुए चाहे वो विधानसभा के चुनाव रहे हों या लोकसभा का चुनाव रहा हो. इसके अलावा देश में कई जगहों पर बड़े उपचुनाव भी हुए जिसमें भारत-पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान की बातें की गई. जिसका मकसद केवल वोटों का ध्रुवीकरण करना होता है. बाकी कुछ नहीं.
दरअसल, बीजेपी भारत-पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान के मुद्दे पर ध्रुवीकरण करती है और हिंदुओं को अपनी तरफ करके ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करने की जुगत में रहती है. लेकिन देश की जनता अब बीजेपी के इस भारत-पाकिस्तान और हिंदू-मुसलमान से ऊब रही है. देश की जनता को काम चाहिए, जो बीजेपी नहीं कर पा रही है. बीजेपी की जहां भी सरकारें हैं. चाहे किसी भी राज्य में हों या केंद्र की सरकार हो. सरकार डिलीवरी नहीं दे पा रही है. जितने भी काम किए जा रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं कि किस तरह चुनावों में बहुमत मिलता रहे.
दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी के नेता तो दिल्ली के एक सांसद ने तो दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी तक बता दिया. उनके इस बयान का दिल्ली बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर तक ने दोहराया और जायज ठहराया. बीजेपी के कई प्रवक्ताओं ने तो यहां तक कहा कि यह मंत्री जी ने नहीं कहा. गोली मारने की बात तो जनता ने कही.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।