होम सांसदों को बीजेपी का व्हिप, सदन में मौजूदगी का निर्देश, जानें संसद में आज क्या होने वाला है?
सांसदों को बीजेपी का व्हिप, सदन में मौजूदगी का निर्देश, जानें संसद में आज क्या होने वाला है?
संसद के बजट सत्र के पहले हिस्से का आज आखिरी दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में दोनों सत्रों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से दोनों सदनों के सदस्यों को व्हिप जारी किया गया है, जिसमें सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रखने को कहा गया और सरकार का समर्थन करने को कहा गया है। दिल्ली चुनाव विधान सभा के नतीजों पर भी हंगामा हो सकता है।
बीते दिन सदन में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर हंगाना हुआ। विपक्ष ही नहीं, एनडीए के सहयोगी दलों ने भी केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। बजट सत्र में अभी तक विपक्ष ने नागरिकता संशोधन विधेयक, अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, कश्मीर की स्थिति, महंगाई, किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।