होम देवगौड़ा की क्षेत्रीय दलों से मांग, भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाएं
देवगौड़ा की क्षेत्रीय दलों से मांग, भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस से हाथ मिलाएं
जनता दल सेकुलर (जदएस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और आपस में मिलकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महज भाषणबाजी से कुछ मदद नहीं मिलेगी, क्षेत्रीय एवं धर्मनिरपेक्ष दलों को देश में राजनीतिक रूप से अपनी ताकत बढ़ानी चाहिए।
उन्होंने शनिवार (8 फरवरी) को हसन जिले में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा में कहा, ''हम सभी को कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और मौजूदा ताकत के साथ आपस में मिलकर काम करने की जरूरत है, केवल तभी हम भाजपा को रोक पाएंगे।"
गौड़ा ने क्षेत्रीय एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को चुपचाप बैठकर शांति से घटनाक्रम निहारते रहने के विरुद्ध सावधान किया। उन्होंने कहा, ''यदि छोटी और क्षेत्रीय पार्टियां डॉ. बी आर अंबेडकर द्वारा देश को दी गई शक्तियों का इस्तेमाल नहीं करती हैं तो वह (भाजपा) उन्हें मिटा देने की हद तक पहुंच रही है।"
दिलचस्प यह है कि कर्नाटक विधानसभा के उपचुनाव से पहले देवेगौड़ा ने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे और उन्होंने कांग्रेस पर 'भरोसे' लायक नहीं होने का आरोप लगाया था।

Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।