होम AAP अगर जीती तो EVM ठीक अगर बीजेपी जीती तो EVM खराब, सामने आए ये तर्क
AAP अगर जीती तो EVM ठीक अगर बीजेपी जीती तो EVM खराब, सामने आए ये तर्क
दिल्ली की जनता इस बार सत्ता किसे सौंप रही है इसका अहम चरण यानि वोटिंग तो 8 फरवरी को संपन्न हो गयी है उसके तुरंत बाद पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े सामने आए जिसके मुताबिक तमाम पोल्स में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता हासिल करती दिख रही है, इसको लेकर तमाम कयासबाजियां शुरु हो गई हैं।
मतदान के अगले दिन आम आदमी पार्टी ने पोलिंग प्रतिशत जारी नहीं किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'पूरी तरह चौंकाने वाला" करार देते हुए रविवार को सवाल किया कि मतदान खत्म होने के कई घंटों बाद भी आयोग आकंड़े जारी क्यों नहीं कर रहा है?
वहीं दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज मनोज तिवारी का कहना है AAP वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है।
हम तो यही बोल रहे हैं कि EVM का रोना क्यों रो रहे हो। मतलब AAP अगर जीत गई तो EVM ठीक है और अगर भाजपा जीत गई तो EVM खराब है। झारखंड में हम नहीं जीत पाए बीजेपी वाले तो हमने EVM को दोष दिया है क्या? अपने कर्मों को दोष दो।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।