होम ट्रस्ट के कामेश्वर चौपाल ने बताया, अयोध्या में कब तक बनेगा भव्य राम मंदिर
ट्रस्ट के कामेश्वर चौपाल ने बताया, अयोध्या में कब तक बनेगा भव्य राम मंदिर
अयोध्या में राम मंदिर बनने में चार से पांच साल का वक्त लग सकता है और इसके जल्दी निर्माण के लिए बेहतर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' ट्रस्ट के 15 सदस्यों में से एक कामेश्वर चौपाल ने रविवार (9 फरवरी) को यह बात कही। राम मंदिर कितने समय में बनकर तैयार हो जाएगा, के साल पर उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल में 4 से 5 साल में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर को जल्द से जल्द तैयार करने के लिए बेहतर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।"
केंद्र ने अयोध्या में ''विशाल और भव्य राम मंदिर" के निर्माण के लिए बुधवार (5 फरवरी) को 15 सदस्यीय एक स्वतंत्र ट्रस्ट का गठन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चतम न्यायालय की तीन महीने की समयसीमा खत्म होने से चार दिन पहले ही लोकसभा में यह घोषणा की। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के कुछ देर बाद मोदी ने राम मंदिर निर्माण की ''वृहद योजना" और इसके लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र" नामक ट्रस्ट के गठन की लोकसभा में सूचना दी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।