होम राहुल के डंडे वाले बयान पर नकवी का पलटवार, कहा - सोनिया अपने पप्पूजी को राजनीतिक प्लेस्कूल भेजें

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 9, 2020 07:59 PM

राहुल के डंडे वाले बयान पर नकवी का पलटवार, कहा - सोनिया अपने पप्पूजी को राजनीतिक प्लेस्कूल भेजें

राहुल के डंडे वाले बयान पर नकवी का पलटवार, कहा - सोनिया अपने पप्पूजी को राजनीतिक प्लेस्कूल भेजें

राहुल के डंडे वाले बयान पर नकवी का पलटवार, कहा - सोनिया अपने पप्पूजी को राजनीतिक प्लेस्कूल भेजें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'डंडे' वाले बयान पर अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने बेटे को राजनीतिक प्लेस्कूल में भेजना चाहिए, ताकि वह शालीनता और भाषा के संस्कार सीख सकें। बात दें कि राहुल ने बुधवार को दिल्ली की एक चुनावी रैली के मंच से प्रधानमंत्री मोदी को आगाह किया था कि अगर उन्होंने देश में बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं किया, तो अगले छह से आठ महीने में युवा उनकी डंडे से पिटाई करेंगे।

इस बयान को लेकर प्रतिक्रिया पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घूमते हैं और मौका मिलते ही इसे अपने ही पैर पर मारते हैं। 'मुझे कांग्रेस के लोगों, खासतौर से सोनिया गांधी को सलाह देनी है कि वह अपने पप्पूजी को किसी राजनीतिक प्लेस्कूल में भेजें ताकि वह सियासत की एबीसीडी, गरिमा, शालीनता और भाषा के संस्कार सीख सकें।'

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के चुने प्रधानमंत्री को डंडा मारे जाने की बात सामान्य मानसिक संतुलन वाला कोई भी व्यक्ति नहीं कह सकता।

भाजपा ने नो एक्जिट का बोर्ड नहीं लगा रखा

 

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई मुस्लिम नेताओं के भाजपा छोड़ने पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी ने अपने यहां "नो एक्जिट" या "नो इंट्री" का बोर्ड नहीं लगा रखा है।

नकवी ने कहा, 'भाजपा एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उसने अपने यहां नो एक्जिट या नो इंट्री का बोर्ड नहीं लगा रखा है। लोग भाजपा में आते हैं और जिन लोगों की पार्टी में रहने की इच्छा नहीं होती, वे चले भी जाते हैं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)