होम PDP के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला का किया समर्थन
PDP के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला का किया समर्थन
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी (Altaf Bukhari) जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी आइएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत उन पर मामला दर्ज करना अलोकतांत्रिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएसए के तहत किसी भी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि को नजरबंद नहीं किया जा सकता है।इसके साथ ही अल्ताफ बुखारी ने मांग करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व तीनों मुख्यमंत्रियों को रिहा कर देना चाहिए और उन्हें पार्टी के क्रियाकिलापों में हिस्सा लेने की इजाजत मिलनी चाहिए। बता दें कि जम्मू कश्मीर से 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के दौरान कई नेताओं को नजरबंद किया गया था। इसके बाद पिछले दिनों पीएसए के तहत राज्य के पूर्व दो मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुला पर मामला दर्ज किया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।