होम एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली के दिल में सिर्फ AAP, BJP बहुत पीछे
एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली के दिल में सिर्फ AAP, BJP बहुत पीछे
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। आज तक के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली में 9 से 10 सीट आप के खाते में जाती दिख रही है। वहीं भाजपा को 0 से 1 सीट मिल सकती है। कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। पश्चिमी दिल्ली में कुल 10 सीटें हैं। यहां पंजाबी वोटर अधिक है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली का आंकड़ा भी आम आदमी पार्टी के खाते में दिख रही है। यहां की 10 में से 7 से 9 सीट आप के खाते में और भाजपा के खाते में 0-1 सीट जा सकती है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, नई दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों से 9 पर आप प्रत्याशी जीत सकते हैं। भाजपा को 2 से 3 सीट मिल सकती हैं। यहां भी कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। मनोज तिवारी की संसदीय सीट नॉर्थ ईस्ट दिल्ली पर भी आम आदमी का जलवा कायम है। यहां की 10 में से 7 से 9 सीट आप के खाते में जाती दिख रही है। भाजपा के खाते में 2 से 3 सीट आ सकती है। यहां भी कांग्रेस खाता खोलने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।