होम पहली बार जाधवपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव लड़ेगा एबीवीपी
पहली बार जाधवपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव लड़ेगा एबीवीपी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पहली बार जाधवपुर यूनिवर्सिटी का छात्र संघ का चुनाव लड़ेगा। यह चुनाव 19 फरवरी को होगा।
वामपंथियों के पारंपरिक गढ़ रहे इस यूनिवर्सिटी में पिछले आठ वर्षों के दौरान बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पार्टी की छात्र ईकाई अपनी मौजूदगी जाधवपुर यूनिवर्सिटी में दर्ज करने में नाकाम रही है। हालांकि, बीते वर्षों के दौरान एबीवीपी की मौजूदगी साफ दिख रही है।
जाधवपुर ज्वाइंट सेक्रेटरी और इंजीनियरिंग फैकल्टी में चेयरपर्सन के लिए लड़ रहे निखिल दास ने कहा- हम इंजीनियरिंग फैकल्टी की सभी पांच सेंट्रल पैनल और सभी चारों आर्ट्स फैकल्टी सीट पर लड़ रहे हैं।
जाधव यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग फैकल्टी को वामपंथी गढ़ माना जाता है जहां पर पिछले करीब चार दशक से डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) का कब्जा है। आर्ट्फ फैकल्टी स्टूडेंट्स यूनियन फिलहाल स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की तरफ से चलाया जा रहा है, जो माक्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) की छात्र ईकाई है।
हालांकि, एबीवीपी साइंस फैकल्टी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव नहीं लड़ रहा है। टीएमसी की छात्र ईकाई ने सिर्फ आर्ट्स फैकल्टी में अपने प्रत्याशी उतारे है जबकि एसएफआई तीनों फैकल्टीज की सभी सेंट्रल पैनल पोस्ट के लिए लड़ रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।