होम अगले 24 घंटों में कई शहरों में तेज बारिश की संभावना, देखें नाम
अगले 24 घंटों में कई शहरों में तेज बारिश की संभावना, देखें नाम
मध्य भारत में आज रात मौसम बिगड़ सकता है। मौसम का पूर्वानुमान कहता है कि शुक्रवार रात को मौसम करवट लेगा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड के कई शहरों में अगले 8 घंटों में तेज हवाओं, गरज चमक के साथ बारिश होने की आशंका है। विशेष तौर पर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती हैं। देखें संभावित प्रभावित होने वाले शहरों के नाम।
- अगले 24 घंटों के दौरान लद्दाख, हिमाचलप्रदेश,उतराखंड और जम्मू-कश्मीर में अधिक से अधिक बर्फबारी होने की संभावना है।
- ओडिशा में भारी बारिश संभव है। दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
- झारखंड और छत्तीसगढ़ के लिए मौसम का अलर्ट यह है कि यहां अगले 6-12 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ बारिश होगी। इन राज्यों के बलरामपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा, सूरजपुर, सरगुजा, रांची, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में तेज हवा चलेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।