होम हिंद महासागर में दिखा चीन का बेड़ा, नेवी ने तैनात कर दिए युद्धपोत और एयरक्राफ्ट

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 08:46 PM

हिंद महासागर में दिखा चीन का बेड़ा, नेवी ने तैनात कर दिए युद्धपोत और एयरक्राफ्ट

हिंद महासागर में दिखा चीन का बेड़ा, नेवी ने तैनात कर दिए युद्धपोत और एयरक्राफ्ट

हिंद महासागर में दिखा चीन का बेड़ा, नेवी ने तैनात कर दिए युद्धपोत और एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली. चीन (china) आए दिन भारत की सीमा पर अपनी कारगुजारियां करता रहता है. अब उसने ऐसी ही हरकतें समुद्री सीमा में करनी शुरू कर दी हैं. हालांकि उसकी हर हरकत का भारतीय सेनाएं बराबर जवाब देती रहती हैं. पिछले दिनों पश्चिमी हिंद महासागर (Indian ocean) में चीन का एक मछली पकड़ने का बेड़ा (chinese fishing fleet) दिखाई दिया है. ये बेड़ा उस समय दिखाई दिया, जब वह अफ्रीकी देश मोरक्को की ओर जा रहा था. उसके साथ चीन का एक जहाज (vessels) और युद्धपोत (chinese warship) भी था.

सूत्रों के अनुसार, इसकी निगरानी के लिए नेवी (Indian Navy) ने अपना एक युद्धपोत और एयरक्राफ्ट तैनात कर दिया है. चीन (China) का मछली पकड़ने वाला बेड़ा, चीन की सेना का ही हिस्सा होता है. सूत्रों के अनुसार, यह अपने तटों से दूर मछली पकड़ने के अभियान के तहत मोरक्को की ओर बढ़ रहा था. भारत के लिहाज से हिंद महासागर (Indian Ocean) का पश्चिमी हिस्सा काफी अहम है. यहां से भारत उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया के बाकी के हिस्सों से संपर्क में रहता है. रणनीतिक लिहाज से ये हिस्सा देश की सामरिक शक्ति का मुख्य केंद्र है.

नेवी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, नौसेना अपने सर्विलांस से हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है. भारत के बेड़े में अमेरिकन पी-81 एंटी सबमरीन और सर्विलांस प्लेट और सेटेलाइट शामिल हैं. भारत इस क्षेत्र से गुजरने वाले चीन और पाकिस्तान के जहाजों पर करीब से बारीक निगाह रखता है. इसमें चीन का एंटी पायरेसी पेट्रोल बेड़ा भी शामिल है. जो इसी रास्ते से गुजरता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)