होम कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक शरजील इमाम के बोल, अब खाएगा जेल की हवा: अमित शाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 08:13 PM

कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक शरजील इमाम के बोल, अब खाएगा जेल की हवा: अमित शाह

कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक शरजील इमाम के बोल, अब खाएगा जेल की हवा: अमित शाह

कन्हैया कुमार से ज्यादा खतरनाक शरजील इमाम के बोल, अब खाएगा जेल की हवा: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंगलवार को कहा कि शरजील इमाम के बोल कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक हैं। अब वह जेल की हवा खाएगा। उन्होंने कहा, 'शरजील का वीडियो देखिए, उसके भाषण को सुनिए, उसने कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक बात बोली है। आज दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है और दिल्ली लाया जाएगा।'

अमित शाह ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि बचपन से लेकर आज तक हमेशा पार्टी का संगठन, पार्टी का निर्णय, पार्टी के सिद्धांत, पार्टी की कार्यपद्धति इसको समझने का और इसके अनुसार जीने का मैंने प्रयास किया है। मैं बहुत कम आयु से भाजपा का कार्यकर्ता बना हूं। उन्होंने कहा, 'मैं एक ही बात सीखा हूं कि भाजपा सभी राजनीतिक दलों में एक अकेली पार्टी है जो विचारधारा के लिए राजनीति में आई है।'

शाह ने कहा, 'देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का लक्ष्य था कि देश का मुकुटमणि कश्मीर इस देश का अभिन्न हिस्सा बने। मोदीजी को दोबारा बहुमत मिला, उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को तनिक भी देर करे बगैर अनुच्छेद 370 और 35A को उखाड़ फेंका। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जो लोग आज देश को गुमराह कर रहे हैं मैं उनको कहना चाहता हूं कि असत्य के पैर नहीं होते है और असत्य की आयु लम्बी नहीं होती है। चाहे जितना जोर लगा दो अंत में विजय सत्य की होती।

बिहार के जहानाबाद से शरजील गिरफ्तार

शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। शरजील कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में देशद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था। बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने यह जानकारी दी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पीएचडी छात्र शरजील की उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली समेत अनेक राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)