होम बारिश व भारी बर्फबारी से देहरादून सहित पूरा पर्वतीय क्षेत्र ठंड की जकड़ में

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 08:30 PM

बारिश व भारी बर्फबारी से देहरादून सहित पूरा पर्वतीय क्षेत्र ठंड की जकड़ में

बारिश व भारी बर्फबारी से देहरादून सहित पूरा पर्वतीय क्षेत्र ठंड की जकड़ में

बारिश व भारी बर्फबारी से देहरादून सहित पूरा पर्वतीय क्षेत्र ठंड की जकड़ में

देहरादून. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम ने करवट बदल लिया है वहीं तापमान में गिरावट आ गई है. एक बार फिर राजधानी सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र को ठंड की जकड़ में ले लिया है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम में बदलाव आने और अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान दिया गया था, लेकिन इस अनुमान से पहले ही बारिश हो गई और तापमान में गिरावट आ गई है.

प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ गई है. प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है कुछ इलाकों में ओले गिरने का भी अनुमान है. इसके अलावा राज्य के कई इलाकों में कोल्ड कंडीशन हो सकती है ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में शीत लहर भी चल सकती है जबकि मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में दोनों दिन भारी बारिश के अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

दून, हरिद्वार व उधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के लगभग सभी इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं. दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने और अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान दिया था, लेकिन उससे पहले ही उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है. तीन हजार मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी हुई है. मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को भी राज्य के कई इलाकों में कोल्ड डे कंडीशन हो सकती है. अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर भी चल सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)