होम केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा : मायावती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 08:38 PM

केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा : मायावती

केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा : मायावती

केन्द्र CAA पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार को नसीहत दी है कि केन्द्र सीएए पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा। उन्होंने इस सम्बन्ध में एक ट्वीट किया है। हालांकि मायावती के इस ट्वीट के बाद तमाम यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ''पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान समी को जब बीजेपी सरकार नागरिकता व पद्मश्री से भी सम्मानित कर सकती है तो फिर जुल्म-ज्यादती के शिकार पाकिस्तानी मुसलमानों को वहाँ के हिन्दू, सिख, ईसाई आदि की तरह यहाँ सीएए के तहत पनाह क्यों नहीं दे सकती है? अत: केन्द्र सीएए पर पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा। एक यूजर ने मायावती के ट्वीट पर प्रतिक्रिया में लिखा है कि ''इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान में इस्लाम को मानने वालों के साथ ज्यादती होगी ! बहनजी आपके इस कुतर्क को कौन स्वीकार करेगा ! वहाँ दलितों के साथ बर्बर अत्याचार हो रहे हैं, उनको पाकिस्तानी बर्बरता से बचाने के लिए सीएए कानून है। मुस्लिम वोट बैंक के लिए दलितों के साथ अन्याय मत कीजिये।

एक दूसरी महिला यूजर ने लिखा है कि ''बहन जी, अदनान सामी की तरह शराफत से भारतीय नागरिकता आवेदन पर रोक नहीं है, बात अवैध घुसपैठियों की है। खैर ये सब देश हित की बातें आपके बस की नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)