होम कलकत्ता यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल धनखड़ को मंच पर जाने से रोका, वापस लौटे
कलकत्ता यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल धनखड़ को मंच पर जाने से रोका, वापस लौटे
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को छात्रों के भारी विरोध और नारेबाजी की वजह से कलकत्ता यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए बिना लौटना पड़ा। इस समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डी लिट की उपाधि दी जानी थी, लेकिन भारी विरोध की वजह से राज्यपाल मंच तक नहीं जा पाए।
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इस विरोध के लिए धनखड़ पर ही निशाना साधते हुए कहा कि राज्यपाल को चिंतन करना चाहिए कि क्यों उन्हें लगातार इस तरह के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुर्सी की गरिमा का ख्याल उसपर बैठने वाले को रखना चाहिए। धनखड़ ने ट्वीट के जरिए घटनाक्रम पर नाराजगी जताई और कहा कि पूरा बवाल राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित था। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार राज्य के संवैधानिक मुखिया के साथ हुआ है, हम किस दिशा में जा रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।