होम शबाना आजमी पर की थी गलत टिप्पणी, बीएसए ने अध्यापिका को किया सस्पेंड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2020 08:02 PM

शबाना आजमी पर की थी गलत टिप्पणी, बीएसए ने अध्यापिका को किया सस्पेंड

शबाना आजमी पर की थी गलत टिप्पणी, बीएसए ने अध्यापिका को किया सस्पेंड

शबाना आजमी पर की थी गलत टिप्पणी, बीएसए ने अध्यापिका को किया सस्पेंड

फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीएसए बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि दादरी में खगोड़ा विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका मृदुला शुक्ला ने फेसबुक पर सड़क हादसे में घायल शबाना आजमी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

हादसे में घायल हुई थीं शबाना आजमी

18 जनवरी को शबाना आजमी एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल शबाना आजमी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और आईसीयू में उनका इलाज चलता रहा।​अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सहायक अध्यापिका ने की थी टिप्पणी

बीएसए बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि सहायक अध्यापिका मृदुला शुक्ला की ने हादसे के बाद शबाना आजमी को लेकर गलती टिप्पणी की थी। यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 का सरासर उल्लंघन है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि निलंबन अवधि तक शुक्ला को उच्च प्राथमिक विद्यालय छायसा विकास क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)