होम देशहित के बाहर नहीं जाना चाहिए, गलत काम करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : नीतीश
देशहित के बाहर नहीं जाना चाहिए, गलत काम करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। इधर, शरजील की गिरफ्तारी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि 'अमित शाह ने कर दिखाया।' नीतीश ने यहां शरजील की गिरफ्तारी पर पत्रकारों से कहा कि गलत काम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए, जो देश के खिलाफ हो। देशहित के बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने शरजील की गिरफ्तारी और उस पर लगे आरोपों पर कहा कि इसका फैसला अदालत करेगी।
शरजील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस टीम ने मंगलवार को जहानाबाद के काको में पकड़ा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।