होम आप विधायक मनोज कुमार ने थामा भाजपा दामन
आप विधायक मनोज कुमार ने थामा भाजपा दामन
आम आदमी पार्टी के कोन्डली से विधायक मनोज कुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां एक जनसभा में आप के विधायक मनोज कुमार को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर उन्हें पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया।
मनोज कुमार इस बार आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने को लेकर कई दिनों से नाराज चल रहे थे। आप पार्टी ने कोंडली से मनोज इस बार टिकट नहीं देकर कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा है। मनोज कुमार ने इसके बाद निर्दलीय ही पर्चा भर दिया था। इससे आम आदमी पार्टी को अपने उम्मीदवार के हारने का डर सता रहा था। पार्टी काफी समय से उन्हें मनाने में लगी हुई थी। लेकिन उन्होंने पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।