होम जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी, सुरक्षाबलों ने 28 दिन में 16 को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया जारी, सुरक्षाबलों ने 28 दिन में 16 को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बीते एक महीने में बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने पिछले 28 दिनों में 16 आतंकियों को मार गिराया है. इसमें 6 आतंकी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए थे. साथ ही हिज्बुल कमांडर नावेद मुस्ताक समेत 10 आतंकी पकड़े भी गए हैं. सुरक्षाबलों ने सोमवार देर रात रेडवानी के रहने वाले आतंकी शाहिद खार को ढेर कर दिया था. इसी तरह आज लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया.जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला से लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, बांदीपोर जिले के हाजिन निवासी सज्जाद अहमद डार उर्फ अदनान को बारामूला स्थित पट्टन के अंदेरगम गांव से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार हुए 19 वर्ष के आतंकवादी से पुलिस पूछताछ कर रही है. इससे पहले सोमवार को हुई एक मुठभेड़ में कुलगाम के रेडविनी के रहने वाले आतंकवादी शाहिद खार को सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।