होम शाहीन बाग की तरह देवबंद में भी कड़कड़ाती सर्दी में महिलाओं ने रातभर किया प्रदर्शन
शाहीन बाग की तरह देवबंद में भी कड़कड़ाती सर्दी में महिलाओं ने रातभर किया प्रदर्शन
दिल्ली में नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ बैठी महिलाओं को देखकर देशभर में महिलाएं प्रेरित हो रही हैं और अपने अपने शहरों में विरोध कर रही हैं. उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाद अब देवबन्द में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देवबन्द ईदगाह में महिलाएं खुले आसमान के नीचे कड़कड़ाती ठंड में रातभर छोटे छोटे बच्चों को लिये हुए धरने पर जुटी रही और मंगलवार सुबह को भी महिलाएं धरनास्थल से नहीं हटीं। दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर हो रहे महिलाओं के इस प्रदर्शन ने देवबंद प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
सर्दी और बारिश के बावजूद लेकर रहेंगे आजादी, सीएए से आजादी, एनआरसी से आजादी जैसे नारों के साथ धरना स्थल पर ही मौजूद रहीं।
रात भर एसपी देहात विद्या सागर मिश्र से लेकर अन्य अफसर इस प्रयास में रहे कि लोग धरने से हट जाएं। मगर अधिकारी किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से झिझकते रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।