होम मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना: केजरीवाल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 21, 2020 12:25 PM

मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना: केजरीवाल

मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना: केजरीवाल

मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना, उन सबका है मुझे हराना: केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना ।केजरीवाल ने आज नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले यह बात कही। वह निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में समय से नहीं पहुंचने के कारण कल पर्चा नहीं भर सके थे।

उन्होंने कहा, "एक तरफ-भाजपा,जेडीयू, एलजेपी, जेजेपी, कांग्रेस , आरजेडी .. दूसरी तरफ-स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, फ्री महिला यात्रा, दिल्ली की जनता।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "मेरा मकसद है-भ्रष्टाचार हराना और दिल्ली को आगे ले जाना, उनका सबका मकसद है-मुझे हराना।"

दिल्ली विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा और कांग्रेस ने सोमवार-मंगलवार की रात को नयी दिल्ली से अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। भाजपा ने केजरीवाल के मुकाबले अपने युवा नेता भारतीय युवा जनता मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने युवा नेता रमेश सब्बरवाल को उम्मीदवार बनाया है ।

केजरीवाल पिछले विधानसभा चुनाव में भी नयी दिल्ली सीट से विजयी हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)