होम PM मोदी के बारे में आखिर क्यों कहा- माशाअल्लाह मोदी है तो हर नामुमकिन-मुमकिन है
PM मोदी के बारे में आखिर क्यों कहा- "माशाअल्लाह मोदी है तो हर नामुमकिन-मुमकिन है"
देश की खराब अर्थव्यवस्था को लेकर आईएमएफ के बायन के बाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज करते हुए कहा कि माशाअल्लाह मोदी है तो हर नामुमकिन-मुमकिन है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत के अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बेहद सुस्त व कमजोर स्थिति में बताया है।
इसके साथ ही भारत समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये वृद्धि परिदृश्य के अपने अनुमान को संशोधित करते हुए कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार स्लो होने की वजह से इसका असर दुनिया भर की बाजारों पर हो रहा है।
इसके साथ ही उसने व्यापार व्यवस्था में सुधार के बुनियादी मुद्दों को भी उठाया। आईएमएफ के ताजा अनुमान के अनुसार 2019 में वैश्विक वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत, 2020 में 3.3 प्रतिशत और 2021 में 3.4 प्रतिशत रहेगी। वहीं मुद्राकोष ने भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कम कर 2019 के लिये 4.8 प्रतिशत कर दिया है। जबकि 2020 और 2021 में इसके क्रमश: 5.8 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।
विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सालाना शिखर सम्मेलन के उद्घाटन से पहले मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने कहा कि कोष का नीति निर्माताओं को बस यही सरल सा सुझाव है कि वे वह सब करते रहें जो परिणाम दे सके जिसे व्यवहार में लाया जा सके।
उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि अगर वृद्धि में फिर से नरमी आती है तो हर किसी को समन्वित तरीके से फिर से और ततकाल कदम उठाने के लिये तैयार रहना चाहिए। आईएमएफ ने कहा कि हम अभी बदलाव बिंदु पर नहीं पहुंचे हैं यही वजह है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिये वृद्धि परिदृश्य को मामूली कम किया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।