होम दिल्ली में लागू हुआ NSA, पुलिस बिना बताये तीन महीने के लिए कर सकती है अंदर
दिल्ली में लागू हुआ NSA, पुलिस बिना बताये तीन महीने के लिए कर सकती है अंदर
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध के मद्देनजर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने पुलिस को तीन महीने के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लागू करने का आदेश पारित किया. यह अधिनियम पुलिस को किसी व्यक्ति को महीनों तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है यदि उसे लगता है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है.
इसके तहत व्यक्ति को भी 10 दिनों के लिए आरोपों की सूचना नहीं दी जानी चाहिए. अधिसूचना के मुताबिक उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 की धारा तीन की उपधारा (3) का इस्तेमाल करते हुए 19 जनवरी से 18 अप्रैल तक दिल्ली पुलिस आयुक्त को किसी व्यक्ति को हिरासत में लेने का अधिकार दिया. यह अधिसूचना राज्यपाल की मंजूरी के बाद 10 जनवरी को जारी की गई.
दिल्ली पुलिस ने इस पर कहा कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट का नोटिफिकेशन एक नियमित प्रक्रिया है, इसका हर तीन महीने में नोटिफिकेशन जारी होता यह पुरानी प्रक्रिया है. यह नोटिफिकेशन ऐसे समय में लागू किया गया ही जब दिल्ली में लगातार नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं.
दिल्ली पुलिस ने कई बार प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने की अपील भी की है. दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया ''हम प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि सहयोग करें और जनता के हित में रास्ता खाली कर दें''.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।