होम जम्‍मू कश्‍मीर: चार और नेताओं को नजरबंदी से किया गया रिहा, छह माह से थे नजरबंद

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 18, 2020 01:02 PM

जम्‍मू कश्‍मीर: चार और नेताओं को नजरबंदी से किया गया रिहा, छह माह से थे नजरबंद

जम्‍मू कश्‍मीर: चार और नेताओं को नजरबंदी से किया गया रिहा, छह माह से थे नजरबंद

जम्‍मू कश्‍मीर: चार और नेताओं को नजरबंदी से किया गया रिहा, छह माह से थे नजरबंद

जम्‍मू कश्‍मीर प्रशासन ने पांच और राजनेताओं को नजरबंदी से रिहा कर दिया है। ये सभी नेता पांच अगस्‍त से ही नजरबंदी में थे। रिहा किए गए नेताओं में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस (एनसी ), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), कांग्रेस के नेता शामिल हैं। आपको बता दें कि पिछले अगस्‍त में केंद्र सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर से आर्टिकल 370 को हटाकर राज्‍य को मिला विशेष दर्जा वापस ले लिया था। इसके बाद करीब 150 लोगों को नजरबंद किया गया था।

गुरुवार को भी पांच नेता हुए थे रिहा

शुक्रवार को प्रशासन ने एनसी के नजीर गुरेजी, पीडीपी के अब्‍दुल हक खान, पीपुल्‍स कॉन्‍फ्रेंस के मोहम्‍मद अब्‍बास वानी और कांग्रेस के अब्‍दुल राशिद को रिहा किया है। हालांकि पूर्व मुख्‍यमंत्री फारूक अब्‍दुल्‍ला, उमर अब्‍दुल्‍ला और महबूबा मुफ्ती अभी तक नजरबंद हैं और इनकी रिहाई कब होगी इस बारे में कोई जानकारी सरकार या प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है। गुरुवार को भी प्रशासन ने पांच नेताओं को रिहा किया था। जो नेता गुरुवार को आजाद हुए थे उसमें से अब करीब छह महीने बाद इनकी रिहाई हुई है। रिहा हुए नेताओं में पीडीपी के निजामुद्दीन भट और मुख्तियार बाबा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के शौकत गनी, अल्ताफ कालू, सलमान सागर शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)