होम उद्धव के मंत्री ने पूछा, क्या जबरन नसबंदी कराना चाहते हैं मोहन भागवत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 18, 2020 01:12 PM

उद्धव के मंत्री ने पूछा, क्या जबरन नसबंदी कराना चाहते हैं मोहन भागवत

उद्धव के मंत्री ने पूछा, क्या जबरन नसबंदी कराना चाहते हैं मोहन भागवत

उद्धव के मंत्री ने पूछा, क्या जबरन नसबंदी कराना चाहते हैं मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले कानून की हिमायत को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि इसके क्या नतीजे रहे हैं, इतिहास देख लीजिए। एनसीपी नेता मलिक ने कहा कि क्या वो जबरदस्ती नसबंदी कराना चाहते हैं? नवाब मलिक ने ये भी कहा महाराष्ट्र और कई दूसरे प्रदेशों में पहले से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून मौजूद हैं।

नवाब मलिक ने शनिवार को कहा, मोहन भागवत दो बच्चों का कानून चाहते हैं। उनको पता नहीं है कि महाराष्ट्र में पहले से इससे जुड़ा कानून है, कई दूसरे राज्यों में भी कानून मौजूद हैं। अगर मोहन भागवत जबरन नसबंदी का कानून लाना चाहते हैं तो नरेंद्र मोदी को इस पर कानून बनाने दें। हमने देखा है कि अतीत में इस तरह की कोशिशों के किस तरह के नतीजे रहे थे। नवाब मलिक ने इमरजेंसी के दौरान जबरन नसबंदी किए जाने की ओर इशारा किया, जिससे काफी अव्यवस्था और डर उस दौर में फैल गया था।

हाल ही में मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि संघ की अगली योजना दो बच्चों का कानून है। जनसंख्या वृद्धि से दिक्कतें हो रही हैं और संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए। हालांकि इस पर फैसला तो केंद्र सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके। मोहन भागवकत के इस बयान के बाद इसके पक्ष और विपक्ष में कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)