होम असम सरकार में दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2020 12:57 PM

असम सरकार में दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

असम सरकार में दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

असम सरकार में दो नये मंत्रियों ने ली शपथ, हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार

वाहाटी

असम सरकार ने मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों को शामिल किया है। संजय किशन और जोगन मोहन को राज्यपाल जगदीश मुखी ने राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोहन और किशन दोनों ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी, संस्कृति मंत्री नब कुमार डॉली, भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास और सांसद क्वीन ओजा और कामख्या प्रसाद तासा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन राज्य के मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने किया।

इनकी ली जगह

इन्होंने चाय की खेती करने वाले समुदाय के पल्लब लोचन दास और अहोम समुदाय के तपन गोगोई की जगह ली है, जो क्रमशः तेजपुर और जोरहाट संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हो गए हैं। इनमें भाजपा से 12 और गठबंधन की सहयोगी पार्टियों असम गण परिषद (अगप) और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से तीन-तीन मंत्री हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)