होम AAP में टिकट बंटवारे पर घमासान, एक और दिग्गज नेता ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
AAP में टिकट बंटवारे पर घमासान, एक और दिग्गज नेता ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जिसको लेकर कुछ विधायकों में नाराजगी भी है। आम आदमी पार्टी के विधायक एनडी शर्मा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, खबर है कि आप के एक अन्य विधायक ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है।
हरिनगर
जगदीप सिंह ने कहा- मैं पार्टी से इस्तीफा दूंगा
हरिनगर से विधायक जगदीप सिंह ने पीटीआई को बताया कि वे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देंगे क्योंकि टिकट ना मिलने से उनको धक्का लगा है। उनकी जगह पार्टी ने राजकुमारी ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है। जगदीप सिंह ने कहा, 'मैंने लोकसभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेस के साथ गठबंधन पर आपत्ति जाहिर की थी, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस के 5 नेताओं को पार्टी में शामिल कर लिया, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सज्जन कुमार (सिख विरोधी दंगे में दोषी) से जुड़े हैं।
जगदीप सिंह
जगदीप सिंह ने 25 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी
जगदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी ये तय नहीं किया है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी में शामिल होंगे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में जगदीप सिंह ने 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके पहले, एनडी शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया था कि पार्टी ने टिकट बेचे हैं। उन्होंने यह आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व एमएलए राम सिंह 'नेताजी' के आप में शामिल होने के बाद लगाया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।