होम बिगड़ने वाला है मौसम, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का खतरा

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 18, 2020 01:15 PM

बिगड़ने वाला है मौसम, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का खतरा

बिगड़ने वाला है मौसम, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का खतरा

बिगड़ने वाला है मौसम, इन इलाकों में भारी बर्फबारी का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। यही नहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी हल्‍की से मध्‍यम बारिश दर्ज की जा सकती है। यही नहीं कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि 20 से 21 जनवरी के दरम्‍यान एक नया पश्चिमी विक्षोभ फ‍िर सक्रिया होगा जिसकी वजह से पश्चिमी हरियाणा रिजन में इस दौरान बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं चेन्नई और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश समेत तटीय तमिलनाडु के एक दो जगहों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में जो बदलाव आया है उसका असर उत्‍तर भारत में 20 से 22 जनवरी तक दिखाई दे सकता है।

This is my textarea to be replaced with your text...

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)