होम दिल्ली विधानसभा चुनाव: अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के लिए आसान हो जाएगी राह!
दिल्ली विधानसभा चुनाव: अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी के लिए आसान हो जाएगी राह!
दिल्ली में विधानसभा को लेकर राजनितिक पार्टिया अपने प्रचार में जुटी हुई है। आम आदमी ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। इस बार कांग्रेस से आम आदमी में शामिल हुए कई लोगों को आप ने टिकट दिया है। बीजेपी ने भी अपने उम्मदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में जीत के आंकड़े के लिए 36 सीट चाहिए। इस बार बीजेपी के लिए 33 का आकड़ा पार करना सबसे बड़ी चुनौती है। तभी बीजेपी दिल्ली में अपने तीन दशक के सूखे को दूर कर सकेगी। बीजेपी ने अपने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी है, जिनमें महापौर से लेकर नगर पार्षद तक शामिल है।
बीजेपी की इस लिस्ट में दिल्ली के बीजेपी अध्य़क्ष मनोज तिवारी का नाम शामिल नही है। इस लिस्ट में आम आदमी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन करने वाले कपिल मिश्रा, बीजेपी के तीन विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के भाई, मास्टर आजाद सिंह शामिल है। शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को टिकट दिया गया है।
उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दो दशक तक विपक्ष में बैठी बीजेपी की सरकार इस बार सकारत्मक एजेंडे के साथ दिल्ली के विधानसभा चुनावों को ध्वस्त करेगी और सत्ता में दोबारा आएगी। तिवारी ने कहा कि इस बार गुप्ता शालीमार से आजाद सिंह मुंडका से और कपिल मिश्रा मॉड़ल टाउन से अपनी किस्मत अजमाएगें। बीजेपी ने इस बार 11 अनुसूचित जाति के प्रत्य़ाशियों को मैदान में उतारा है। खुशी राम को आंबेडकर नगर, रविंद्र गुप्ता को मटिया महल और योगेंद्र चंदोलिया को करोल बाग से उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह को भी राजेंद्र नगर से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में 11 प्रत्याशी अनुसूचित जाति के हैं जो सुरक्षित सीटों से किस्मत आजमाएंगे।
बीजेपी ने इस बार तीन नगर निगमों के 6 मौजूदा औऱ 13 पूर्व पार्षद शामिल है।आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए केवल दो पूर्व विधायकों को ही टिकट मिला है। दूसरी तरफ अगर हम आम आदमी की बात करें तो उसने कांग्रेस छोड़कर आए सभी विधायकों को टिकट दिया है। बीजेपी का सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल को कालकाजी, राजौरी गार्डन और हरीनगर दिया जा सकता है। इस बार आम आदमी ने कालकाजी से लोकसभा चुनाव में हार चुकी आतिशी मर्लेना को टिकट दिया है। राजौरी गार्डन से शिरोमणि अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा विधायक है जो बीजेपी की सीट से चुनाव लडे़ थे।
हालांकि इस बार दिल्ली चुनाव एकतरफा नही कह सकते। इस बार दिल्ली के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। आम आदमी पार्टी जहां लोगों को मुफ्त दी गई सुविधाओं पर चुनाव लड़ रही है। वही बीजेपी लोगों को अनाधिकृत कॉलोनियों के नियमितीकरण, नागरिकता सशोंधन कानून और नरेद्र मोदी के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ रही है। राजनितिक विश्लेषकों की माने तो अगर कांग्रेस इस बार 5-10 के बीच सीटें जीतती है।ऐसे में आम आदमी के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो सकता है। क्योंकि 2015 के दिल्ली चुनाव में कांग्रेस का ही वोट बैंक टूटकर आम आदमी की तरफ झुका था। अगर इस बार कांग्रेस दिल्ली के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो बीजेपी के लिए राह आसान हो जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।