होम अश्विनी शर्मा पंजाब और अरुण सूद चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष चुने गए
अश्विनी शर्मा पंजाब और अरुण सूद चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष चुने गए
अश्विनी शर्मा को शुक्रवार को सर्वसम्मति से भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। पंजाब भाजपा संगठन के चुनाव पर्यवेक्षक अनिल सरीन ने कहा कि निर्विरोध चुने गए शर्मा (55) श्वेत मलिक का स्थान लेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बलदेव चावला, इकबाल सिंह लालपुरा, मोहन लाल, धरमपाल राव, केवल कुमार, सुरजीत ज्यानी, मोहन लाल गर्ग, दिलबर सिंह, मोहिंदर भगत, लक्ष्मीकांत चावला, ओंकार सिंह पाहवा, टिकसन सूद और प्रेम गुगनानी को सर्वसम्मति से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुन लिया गया।
आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले शर्मा इससे पहले 2010 से 2013 के बीच पंजाब भाजपा अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्होंने राज्य भाजपा महासचिव की जिम्मेदारी भी निभाई है।
अरुण सूद को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए भाजपा की चंडीगढ़ इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया। निवर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन को सर्वसम्मति से भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य चुना गया है। दोनों को निर्विरोध चुना गया।
यह घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की जिन्हें संगठन की ओर से चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया था। टंडन एक दशक से चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष थे। सूद पूर्व महापौर और वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम के पार्षद हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।