होम संसद और विधानसभाओं में बेहतर किया जाए चर्चा का स्तर : बिड़ला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2020 08:13 PM

संसद और विधानसभाओं में बेहतर किया जाए चर्चा का स्तर : बिड़ला

संसद और विधानसभाओं में बेहतर किया जाए चर्चा का स्तर : बिड़ला

संसद और विधानसभाओं में बेहतर किया जाए चर्चा का स्तर : बिड़ला

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने संसद एवं विधानसभाओं में विभिन्न मुद्दों पर होने वाली चर्चा का स्तर और बेहतर करने की जरूरत पर जोर देते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रस्तावित कानूनों का और गहराई से अध्ययन करने से चर्चा के दौरान उनकी दिशा बेहतर होने की सम्भावनाएं बढ़ जाती हैं। बिड़ला ने सातवीं क्षेत्रीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के इंडिया कांफ्रेंस के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि संसद और विधानसभाओं में चर्चा के स्तर को बेहतर करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि सदस्य प्रस्तावित कानून का जितना ज्यादा अध्ययन करेंगे, उस कानून की दिशा उतनी ही बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि जनता ने सांसदों और विधायकों को कानून बनाने की जिम्मेदारी दी है, ऐसे में यह भी जरूरी है कि सदन में प्रस्तावित कानून पर होने वाली चर्चा का स्तर भी ऊंचा उठाया जाए, ताकि उस विधेयक की सम्भावित खामियों को बारीकी से सामने लाया जाए। बिड़ला ने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभाओं के पुस्तकालयों, उन सदनों में हुई चर्चाओं और विचार-विमर्श को एक मंच पर लाया जाएगा ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधि उन्हें देख और पढ़ सकें। इसके लिए सम्बन्धित कमेटी जल्द ही निर्णय लेगी।

चीन में कोरोना वायरस फैला, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवायजरी, हवाई अड्डों पर होगी चेकिंग

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)