होम CAA पर शिक्षक ने छात्राओं से कहा, स्वीकार करो नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ, निलंबित

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 17, 2020 07:58 PM

CAA पर शिक्षक ने छात्राओं से कहा, स्वीकार करो नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ, निलंबित

CAA पर शिक्षक ने छात्राओं से कहा, स्वीकार करो नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ, निलंबित

CAA पर शिक्षक ने छात्राओं से कहा, स्वीकार करो नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ, निलंबित

केरल के कोडुंगल्लूर में एक सरकारी बालिका विद्यालय के एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक ने कथित तौर पर विद्यार्थियों से कहा था कि अगर वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं तो उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार शिक्षा विभाग के उपनिदेशक द्वारा इस घटना की जांच किए जाने के बाद गुरुवार को हिंदी शिक्षक कलेशन के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस संबंध में एक विद्यार्थी के पिता ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी।

केरल सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 2021 की जनगणना पर परिपत्र भेजने के दौरान राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) का उल्लेख नहीं किया जाए। एक पत्र में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव के आर ज्योतिलाल ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि वे व्यक्तिगत तौर पर इसे सुनिश्चित करें क्योंकि पिछले महीने राज्य सरकार ने राज्य में एनपीआर से संबंधित सभी मामलों पर रोक लगा दी थी।

राज्य में 2021 में जनगणना अभियान के पहले चरण के साथ एनपीआर की भी प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। यह पत्र इसलिए जारी किया गया है क्योंकि सरकार के संज्ञान में आया था कि कुछ जनगणना अधिकारी 2021 जनगणना से संबंधित परिपत्र भेजने के दौरान एनपीआर अभियान का उल्लेख कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)