होम पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुईं मुख्यमंत्री ममता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2020 07:39 PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुईं मुख्यमंत्री ममता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुईं मुख्यमंत्री ममता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुईं मुख्यमंत्री ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से दो विधेयकों पर चर्चा के लिए गुरुवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुई। उन्होंने इसका कारण व्यस्तता को बताया है। गौरतलब है कि एनपीआर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय की ओर से बुलाई गई बैठक में भी वह शामिल नहीं हुईं।

व्यस्तता के चलते राज्यपाल ने बुलाई बैठक में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुईं

राजभवन ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्यपाल के सचिवालय को सूचित किया कि शुक्रवार को पहले से तय कार्यक्रमों के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बैठक में शामिल होना संभव नहीं होगा। गौरतलब है कि राज्यपाल बनने के बाद से धनखड़ और बनर्जी एवं उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच कई मामलों पर टकराव चल रहा है।

विधानसभा में पारित दो विधेयकों पर चर्चा के लिए राज्यपाल ने बैठक बुलाई थी

इसी बीच राज्यपाल ने विधानसभा में पारित उन दो विधेयकों पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई थी, जिन पर उनकी (राज्यपाल की) मंजूरी का इंतजार है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को इस मामले को प्राथमिकता देने और इन मामलों पर चर्चा की खातिर बैठक के लिए जल्द से जल्द समय निकालने की अपील की है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ने 21 जनवरी को बैठक बुलाए जाने का अनुरोध किया

बयान में कहा गया है कि बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और वाम मोर्चा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने बैठक 21 जनवरी को किए जाने का अनुरोध किया है। इसमें कहा गया है कि बैठक तय समय पर उक्त तिथि को होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)