होम ईरानी सेना के विमान गिराने पर क्या बोले ख़मेनेई
ईरानी सेना के विमान गिराने पर क्या बोले ख़मेनेई
ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातोल्लाह अली ख़ामेनेई ने यूक्रेन के यात्री विमान को गिराने के मामले में अपनी सेना का बचाव करते हुए कहा है कि उसने ईरान की सुरक्षा को क़ायम रखा.
ईरान की सेना ने 8 जनवरी को यूक्रेन के इस विमान को ग़लती से मार गिराने की बात स्वीकार की थी जिसमें उसपर सवार सभी 176 लोगों की मौत हो गई थी.
यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के बोइंग 737-800 विमान ने तेहरान से यूक्रेन की राजधानी कीएफ़ जाने के लिए उड़ान भरी ही थी जब वो दुर्घटना का शिकार हो गया. विमान पर बैठे लोगों में ईरान, कनाडा, स्वीडन और ब्रिटेन के नागरिक शामिल थे.
विमान के ईरानी हमले में गिरने की बात सामने आने के बाद विदेशों में इसे लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए और ईरान सरकार पर इसे लेकर दबाव बना हुआ था.
मगर ख़मेनेई ने शुक्रवार को तेहरान में जुमे की नमाज़ के बाद ईरानी सेना का बचाव करते हुए उनके लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की. उन्होंने 2012 के बाद पहली बार जुमे की नमाज़ की अगुआई की.
उन्होंने कहा, हमारे दुश्मन इस दुर्घटना से उतने ही ख़ुश थे जितने कि हम दुःखी. वे ख़ुश थे कि उन्हें रिवॉल्यूशनरी गार्ड और हमारी सेनाओं पर सवाल उठाने के लिए कोई मुद्दा मिल गया.
दुश्मन से उनका इशारा अमरीका और उनके सहयोगियों की ओर था जिनके साथ ईरान की तनातनी उनके एक नामी जनरल की मौत के बाद शुरु हुई.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।