होम टिकट बंटवारे में BJP ने किया कार्यकर्ताओं पर भरोसा, 20 नए चेहरों पर लगाया दांव
टिकट बंटवारे में BJP ने किया कार्यकर्ताओं पर भरोसा, 20 नए चेहरों पर लगाया दांव
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने 13 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है. भाजपा ने 11 अनुसूचित जाति और चार महिलाओं को टिकट दिया है.
तीन वर्तमान विधयकों को उनकी अपनी ही सीट दे दी गई है. 20 नए चेहरों को जगह दी गई है. बची हुई 13 सीटों पर भाजपा की सहयोगी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है.
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की जन नायक जनता पार्टी के साथ बातचीत जारी है. जजपा के संयोजक और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के साथ भाजपा हाई कमान की एक दौर की बातचीत हो चुकी है. सूत्रों की मानें तो दूसरे दौर की बातचीत शुक्रवार शाम या शनिवार को हो सकती है.
जानकारी दी गई है कि जजपा ने 10 सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है. लेकिन भाजपा की तरफ से जजपा को 2 सीट देने के साथ 4 उम्मीदवारों को भाजपा के ही सिंबल पर चुनाव लड़ाने का ऑफर दिया है. भाजपा की इस पेशकश पर जजपा को फैसला लेना है.
दूसरी तरफ, गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल को 2 सीट दिए जाने पर सहमति बन गई है. जबकि शिअद का एक उम्मीदवार भाजपा के कोटे से विधानसभा चुनाव लड़ेगा. ध्यान रहे कि राजौरी गार्डन से मनिदर सिंह सिरसा फिलहाल भाजपा के ही सिंबल पर विधायक हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र पर कोई चर्चा नहीं हुई. माना जा रहा है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी को लेकर भाजपा पसोपेश में है.
भाजपा फिलहाल इस सीट पर किसी बड़े नेता को लड़ाने की सोच रही है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली भाजपा से जुड़े किसी बड़े नेता को मैदान में उतारा जा सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।