होम चीन ने कश्मीर के मौजूदा हालातों पर जाहिर की चिंता, बताया ऐतिहासिक विवाद
चीन ने कश्मीर के मौजूदा हालातों पर जाहिर की चिंता, बताया ऐतिहासिक विवाद
पाकिस्तान ने एक बार फिर से कश्मीर के मुद्दे को यूएन में उठाया है। वहीं चीन ने कश्मीर के मौजूदा हालातों को लेकर चिंता जाहिर की है। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, चीन का कश्मीर पर स्टैंड बिल्कुल साफ है। यह एक ऐतिहासिक विवाद है और इसका समाधान यूएन चार्टर, सिक्यॉरिटी काउंसिल के तहत शांतिपूर्ण तरीके से द्विपक्षीय अग्रीमेंट के जरिए होना चाहिए।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि, पाकिस्तान के आग्रह पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 15 अगस्त को कश्मीर मुद्दे की समीक्षा की। सुरक्षा परिषद के सदस्य कश्मीर के वर्तमान हालत को लेकर चिंतित हैं। सदस्यों ने यूएन चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानूनों के पालन और विवाद के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमति जताई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।