होम विदेशी पैसे के दम पर हो रही देश के टुकड़े करने की कोशिश-रीजीजू
विदेशी पैसे के दम पर हो रही देश के टुकड़े करने की कोशिश-रीजीजू
. केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री किरेन रीजीजू ने दावा किया है कि विदेश से मिल रहे धन के बल पर भारत के कुछ विश्वविद्यालयों के लोग देश के टुकड़े करने की कोशिश कर रहे हैं.
केन्द्रीय मंत्री रीजीजू ने गुरुवार को यहां 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में कहा कि चंद लोग विदेशी ताकतों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मुल्क के अच्छे वातावरण को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं. इनके अभियान के लिये विदेश से पैसा दिया जाता है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का लक्ष्य रखा है लेकिन भारत के कुछ विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले चुनिंदा लोग भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कर रहे है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।