होम उद्धव के मंत्री का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार, सीएम रहते अंडरवर्ल्ड डॉन से मिलने का दावा
उद्धव के मंत्री का देवेंद्र फडणवीस पर पलटवार, सीएम रहते अंडरवर्ल्ड डॉन से मिलने का दावा
शिवसेना नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मुलकातों का दावा करके भले ही अपना बयान वापस ले लिया हो, लेकिन इसपर उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मसले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति बहुत ही ज्यादा गर्म हो चुकी है और वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। राउत के बयान को लेकर पहले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की तो फिर कांग्रेस ने उनपर पलटवार की कोशिश की। आखिरकार फडणवीस ने एक बार फिर से उनपर जवाबी हमला बोल दिया।महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने फडणवीस पर लगाए आरोप
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष और उद्धव सरकार में मंत्री बालासाहेब थोराट ने गुरुवार को एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस पर कई गंभीर आरोप लगाए। थोराट ने लिखा कि जब देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हुआ करते थे तो अंडरवर्ल्ड डॉन उनसे मिलने वर्षा में आया करते थे। थोराट ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक अपराधी मुन्ना यादव को न सिर्फ बचाया बल्कि उसे सरकारी बोर्ड में जगह भी दिलाई। बालासाहेब थोराट ने फडणवीस पर हमला बोलते हुए लिखा कि उन्हें इस मामले पर बयान देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
शिवसेना नेता ने वापस लिया बयान
संजय राउत ने वापस लिया बयान
शिवसेना नेता संजय राउत के बयान के बाद मचे बवाल पर बालासाहेब थोराट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर दिया बयान संजय राउत ने वापस ले लिया है। विवाद अब यहीं खत्म हो गया है। बालासाहेब थोराट इशारों ही इशारों में सजय राउत को नसीहत देते हुए कहा कि शिवसेना नेता को अपने वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करें और भविष्य में ऐसे गैरजिम्मेदाराना और गैरजरूरी बयान देने से बचें। यह बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी करिश्माई राष्ट्रीय नेता थीं जिन्होंने वर्ष 1975 में मुंबई से क्राइम वर्ल्ड को खत्म करने के लिए कई अहम फैसले लिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।