होम अमित शाह ने CAA का समर्थन करने की अपील की, कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लड़ेगा NDA
अमित शाह ने CAA का समर्थन करने की अपील की, कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लड़ेगा NDA
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बिहार की जनता से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव राजग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडेगा ।बिहार के वैशाली के गढ खरौना पोखर मैदान में सीएए को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे अच्छा ‘रिस्पांस’ अगर सीएए को कहीं मिला है तो वह बिहार की भूमि पर मिला है।उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति कर अपना राजनीतिक उल्लू सीधा करने वाले एवं पीड़ितों और मानवधिकार की बात करने वाले कुछ लोग अल्पसंख्यकों और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं कि सीएए के जरिए उनकी नागरिकता चली जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बिहार के मुसलमान भाईयों से कहने आया हूं कि आप इस कानून को पढें और राहुल बाबा और लालू प्रसाद को भी बताने आया हूं। जनता को गुमराह मत करिए। ममता दीदी और केजरीवाल जी आप भी जनता को गुमराह मत करिए।’’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।