होम राउत की टिप्पणी के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर साधा निशाना

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 16, 2020 08:07 PM

राउत की टिप्पणी के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर साधा निशाना

राउत की टिप्पणी के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर साधा निशाना

राउत की टिप्पणी के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन पर साधा निशाना

इंदिरा गांधी की गैंगस्टर करीम लाला से मुलाकात से संबंधित अपने विवादित बयान से शिवसेना नेता संजय राउत के पलटने के बाद भाजपा ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा के गठबंधन को अवसरवादी करार दिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि (शिवसेना के) हर बयान से पलटने से पहले हर रोज कुछ न कुछ ‘‘सच’’ उजागर होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर अक्सर मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाउद इब्राहिम को देश से भगाने में मदद करने के आरोप लगते रहे हैं। राउत ने बुधवार को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पहले कुछ माफियाओं का प्रभाव रहता था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करीम लाला से मिला करती थीं।कांग्रेस के इस पर कड़ा विरोध जताने के बाद राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि इंदिरा गांधी लाला से पठान समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर मिलती होंगी। हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया। गठबंधन पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आने वाले समय में इसमें हर तरह के ‘‘सिनेमाई अनुभव’’ होंगे और ‘‘रोज रोज एक सच्चाई बताएंगे और दूसरे दिन उसे वापस ले लेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गठबंधन सत्ता की सहूलियत और अवसरवाद पर बना है।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राउत का बयान कांग्रेस की ‘‘सांप्रदायिक राजनीति’’ को दिखाता है कि वह एक गैंगस्टर को समुदाय का नेता मानती थी और वोट बैंक के लिए उससे समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर बर्ताव करती थी। जावड़ेकर ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसके नेता अब बाल ठाकरे को ‘‘हिंदू हृदय सम्राट’’ के तौर पर पेश नहीं करते।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)