होम क्या व्लादीमीर पुतिन आजीवन रूस की सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर रहे हैं?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2020 07:44 PM

क्या व्लादीमीर पुतिन आजीवन रूस की सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर रहे हैं?

क्या व्लादीमीर पुतिन आजीवन रूस की सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर रहे हैं?

क्या व्लादीमीर पुतिन आजीवन रूस की सत्ता में बने रहने का इंतजाम कर रहे हैं?

रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने देश में संवैधानिक सुधारों का ऐलान किया है. इसके बाद एक चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत रूसी सरकार ने इस्तीफा दे दिया है. इन संवैधानिक संशोधनों की घोषणा का मकसद यह माना जा रहा है कि व्लादीमीर पुतिन रूस में आगे भी अपनी भूमिका महत्वूपूर्ण बनाये रखना चाहते हैं.

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पुतिन ने संविधान में संशोधन के संकेत दिये. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि सांसदों को प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को नामित करने का अधिकार होगा. अभी इनकी नियुक्ति का अधिकार रूस के राष्ट्रपति के पास है. पुतिन ने शीर्ष अधिकारियों और सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, 'इससे संसद, प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की शक्तियां व स्वतंत्रता बढ़ जाएगी.' लेकिन, इसी के साथ पुतिन ने यह दलील भी दी कि अगर हम एक संसदीय प्रणाली के तहत शासित होंगे तो रूस स्थिर नहीं रहेगा. पुतिन ने कहा कि इसलिए राष्ट्रपति के पास प्रधानमंत्री और मंत्रियों को बर्खास्त करने का अधिकार होना चाहिए. पुतिन ने संवैधानिक बदलाव के लिये राष्ट्रव्यापी रायशुमारी की भी वकालत की.

जानकारों के मुताबिक, पुतिन इन सुधारों के जरिये एक ऐसा पद सृजित करना चाहते हैं कि जिससे राष्ट्रपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद भी वे महत्वपूर्ण पद पर बनें रहें. मौजूदा कानून के तहत कार्यकाल पूरा होने के बाद पुतिन को पद छोड़ना पड़ता क्योंकि यह प्रावधान किसी भी राष्ट्रपति को लगातार दो कार्यकाल से ज्यादा पद पर बने रहने से रोकता है.

व्लादीमीर पुतिन का मौजूदा कार्यकाल 2024 में पूरा हो रहा है. रूस की राजनीति के शीर्ष लोग इस बात को लेकर कयास लगा रहे थे कि उनकी भविष्य की योजना क्या है? लेकिन पुतिन की नई घोषणा के बाद यह साफ हो गया है कि रूस की राजनीति में अभी उनकी भूमिका बनी रहेगी. पुतिन (67) रूस में बीस साल से भी ज्यादा समय से शीर्ष नेतृत्व संभाल रहे हैं. जो जोसफ स्टालिन को छोड़कर किसी भी दूसरे रूसी या सोवियत नेता के कार्यकाल से लंबा है. हालांकि रूस के प्रमुख विपक्षी नेता अलेक्सेई नवालेनी ने ट्वीट के जरिये पुतिन के भाषण की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया, 'पुतिन का एक मात्र लक्ष्य सत्ता को अपने कब्जे में रखना, पूरे देश को अपनी संपत्ति समझना और धन को अपने व अपने दोस्तों के लिये रखना है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)