होम जेपी नड्डा बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष, अगले सप्ताह तक हो सकती है ताजपोशी : सूत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2020 07:49 PM

जेपी नड्डा बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष, अगले सप्ताह तक हो सकती है ताजपोशी : सूत्र

जेपी नड्डा बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष, अगले सप्ताह तक हो सकती है ताजपोशी : सूत्र

जेपी नड्डा बनेंगे बीजेपी अध्यक्ष, अगले सप्ताह तक हो सकती है ताजपोशी : सूत्र

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा अगले हफ्ते पार्टी के अध्यक्ष बन सकते हैं. सूत्रों के अनुसार 19 जनवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन किया जाएगा. 20 जनवरी को नामांकन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. बीजेपी में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. पार्टी संविधान के अनुसार 50 फीसदी से ज्यादा राज्यो में संगठन का चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है.

सूत्रों अनुसार सभी राज्यो में संगठन के चुनाव चल रहें हैं. अगले चार-पांच दिनो में यानी 18 जनवरी तक 50 प्रतिशत से कहीं ज्यादा 80 प्रतिशत तक राज्यो में बीजेपी के संगठन के चुनाव संपन्न हों जाएंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह अगले दो से तीन दिन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीख की घोषणा करेंगे.

हालांकि ये तय माना जा रहा हैं कि वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे. 20 जनवरी को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जे पी नड्डा नाम की घोषणा हों जाएगी. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा कई प्रदेशों के अध्यक्ष जेपी नाड्डा के प्रस्तावक होंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)